📰 पूरी खबर:
नीमच.जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा जी के मार्गदर्शन में विभिन्न खेलो का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रृख्ंला मे दिनाक 20 अगस्त 2026 को महारानी लक्ष्मी बाई शा.क.उ.मा.वि.नीमच नगर के संयोजन मे शालेय जिला स्तरीय शतरंज 14,17,19 वर्ष बालक एंव बालिका प्रतियोगिता का आयोजन फ्युचर प्राईड स्कुल नीमच मे किया गया ।इस प्रतियोगिता मे नीमच, मनासा तहसील की चयनीत शतरंज टीमो के 90 खिलाडियों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता शुभारम्भ प्राचार्य श्री बी.के. बनौधा जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती सावि़त्री मालवीय एंव तहसील सह संयोजक श्री भरत सिंह कुमावत ,श्री भारत सिंह परिहार एंव फ्युचर प्राईड स्कुल नीमच के प्राचार्य श्री उमेश किलोरियाकी उपस्थिति मे हुआ ।, प्रतियोगिता मे 14,17,19 वर्ष बालक एंव बालिका वर्ग मे प्रत्येक वर्ग के लिए 5 - 5 स्थानो कुल 30 स्थानो के लिए मुकाबले हुए सभी मुकाबले रोमांचक रहे । इसमे नीमच के 14 खिलाडियों मनासा के 13 खिलाडियों एंव जावद के 3 खिलाडियों ने विजय प्राप्त की।
प्रतियोगिता के निर्णायक की भुमिका का निर्वहन श्री अजय नागोरी,श्री वेकंटेश्वर जाट,श्री सुनील सौलंकी,श्री राजेश शर्मा,श्री त्रिलोक सिंह लोधा,श्री दिनेश धाकड,श्री रूपेश मांदले,श्री राजवीर सिंह परिहार, श्री नितेश,श्री राम मनोहर अहीर,श्री कन्हैयालाल राठौर ने किया। इस अवसर चंद्रप्रकाश शर्मा, संजय प्रजापति , पंकज गुर्जर,हेमंत सिसोदिया,विनीता मारू,गौरीशंकर सेन सहित शिक्षकगण एंव अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे ।
बालक वर्ग 14 वर्ष में विजेता खिलाडी-
1 हर्षित बैरागी - नीमच
2 योगेश - जावद
3 लक्ष्य-मनासा
4यशवर्धन -मनासा
5 कार्तिक -मनासा
बालक वर्ग 17 वर्ष में विजेता खिलाडी-
1 अन्नत - नीमच
2 दर्श - नीमच
3 निकुंज - नीमच
4 पार्थ - जावद
5 यजत -मनासा
बालक वर्ग 19 वर्ष में विजेता खिलाडी-
1 मो.शाद - नीमच
2 अंश -मनासा
3 अक्षत -मनासा
4 नयन - नीमच
5 देवराज -मनासा
बालिका वर्ग 14 वर्ष में विजेता खिलाडी-
1 अवनी - नीमच
2 आयुषी -मनासा
3 अराध्या - नीमच
4 वंशिका - नीमच
5 उत्तरा सिंह - नीमच
बालिका वर्ग 17 वर्ष में विजेता खिलाडी-
1 नम्रता - नीमच
2 मान्या - नीमच
3 रितिका -मनासा
4 रितिषा - नीमच
5 काश्वी -मनासा
बालिका वर्ग 19 वर्ष में विजेता खिलाडी-
1 शैलजा - नीमच
2 हिमांशी -मनासा
3 आलिया -मनासा
4 योग्यता -मनासा
5 खुशी -- जावद