📰 पूरी खबर:
चीताखेड़ा। 15 अगस्त 2026 शुक्रवार को चीताखेड़ा अंचल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
दिन की शुरुआत स्थानीय शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमे। प्रभात फेरी ने पूरे अंचल में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
इसी कड़ी में पुलिस थाना जीरन के अंतर्गत चीताखेड़ा सहायता केंद्र पर सहायता केंद्र प्रभारी धारा सिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सहायता केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।
वहीं सेवा सहकारी समिति चीताखेड़ा पर समिति प्रबंधक जितेंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित किसानों ने "जय जवान, जय किसान" के उद्घोष के साथ राष्ट्रगान गाया। प्रबंधक जितेंद्र जैन ने किसानों को सहकारिता से आत्मनिर्भर बनने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे दिन गांव में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।