📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। स्वतंत्रता दिवस पर नीमच सिटी स्थिति चौधरी मोहल्ले में आक्सफोर्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दाऊदी बोहरा समुदाय की महिलाओं द्वारा विद्यार्थियों को लंच बॉक्स वितरित कर सेवा और सद्भावना का संदेश दिया गया। इस पहल माध्यम से बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं और समाज में प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया गया।बोहरा समाज की महिलाओं ने कहा हमारे सय्यदना साहब का पैगाम है कि “जिस देश में रहो, वहाँ के वफादार बनकर रहो। इसी भावना को आत्मसात करते हुए दाऊदी बोहरा समुदाय देश की एकता, शांति, सद्भाव और प्रगति में अपना योगदान देता रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर किया गया यह सेवा कार्य देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की सुंदर मिसाल है। इस अवसर प र स्कूल प्रधानाध्यापिका प्रधानाध्यापिका सपना कोठीफोडा एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।