📰 पूरी खबर:

उदयपुर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक करते हुए आमजन से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट्स दी। मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार से आमजन में उत्साह का माहौल नजर आया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत एवं विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ रहे।*