📰 पूरी खबर:


नीमच.मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित रहती है इस बार नीमच जिले को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसी कड़ी में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की  प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मालवा की वैष्णोदेवी भादवामाता में दिनांक 22व 23अगस्त 2026को आहुत की गयी है। प्रदेश भर के पदाधिकारी बंधु उपस्थित होकर राष्ट्रहित, समझित छात्र हित एवं शिक्षक हितार्थ मुद्दे पर चर्चा कर आगामी रणनीति बनायेंगे।
इस बैठक हेतु प्रदेश के लगभग 42  जिलों से वरिष्ठ पदाधिकारी  महोदय विभिन्न आवगमन के साधन के  प्रस्थान कर भादवा माता पहुंचेगे। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच के कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह हाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रांतीय संगठन मंत्री  हिम्मत सिंह  जैन,प्रांताध्यक्ष श्री क्षत्रवीर सिंह  राठौड़, प्रांतीय महामंत्री  राकेश जी गुप्ता व प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद जी पूनी की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया जाएगा।बैठक की पूर्ण व्यवस्था संगठन द्वारा कर ली गयी है। लगातार तीन चार बैठको का आयोजन कर रूपरेखा तय कर ली गयी है। विभिन्न समितियों का निर्माण कर प्रभारी नियुक्त कर दिए।अन्य जिलों से पधार रहे पदाधिकारी बंधुओं के आवास , भोजन की व्यवस्था पाटीदार समाज धर्मशाला ( भादवा माता परिसर में)में की गयी है।
रेलवे स्टेशन से पदाधिकारियों को भादवा माता तक लाने ले जाने के लिए नीमच शाखा द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाहन व्यवस्था कर  जवाबदेही तय कर दी है।गुगल फार्म व फोन से संपर्क कर आने वाले अतिथियों व पदाधिकारियों की जानकारी जुटाई जा रही। प्रदेश के लगभग 42 जिलों से180 पदाधिकारियों के उपस्थिति सुनिश्चित हो गयी है।व्यवस्था में कोई कमी ना रहे ,ऐसा संगठन द्वारा प्रयास किया जा रहा।
प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के सफल आयोजन के लिए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच कटिबद्ध है।