📰 पूरी खबर:

 

निंबाहेड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

निंबाहेड़ा.निंबाहेड़ा में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा विशाल जनसभा आयोजित हुई।

कार्यक्रम में नीमच जिले के तीनों विधायक दिलीप सिंह परिहार (नीमच), ओमप्रकाश सकलेचा (जावद) एवं अनिरुद्ध माधव मारू (मनासा) ने केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए गए। इस दौरान अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके आदर्शों एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।