📰 पूरी खबर:
नीमच.जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा जी के मार्गदर्शन में विभिन्न खेलो का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रृख्ंला मे आज दिनाक 18 अगस्त 2026 को नोडल खेल विद्यालय शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच मे शालेय संभाग स्तरीय फुटबाल 14वर्ष बालक एंव बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता शुभारम्भ प्राचार्य श्री मनोज कीमती जिला क्रीडा अधिकारी सावित्री मालवीय तहसील सह संयोजक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति मे हुआ ।
इस प्रतियोगिता मे उज्जैन संभाग की चयनीत जिला टीमो उज्जैन, देवास, रतलाम, मन्दसौर, शाजापुर,नीमच की टीमो ने सहभागिता की इस प्रतियोगिता में 210 बालक एंव बालिका खिलाडियो ने सहभागिता की। प्रतियोगिता मे सभी मुकाबले रोमांचक रहे बालक वर्ग के फाईनल मैच मे नीमच के खिलाडी श्रैष्ठ के गोल की मदद से नीमच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते रतलाम की टीम को 1 गोल से पराजित किया इसी प्रकार बालिका वर्ग के फाईनल मैच मे नीमच के खिलाडी राशि के गोल की मदद से नीमच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते देवास की टीम को 1 गोल से पराजित कर फुटबाल 14वर्ष बालक एंव बालिका वर्ग मे उज्जैन संभागीय चेम्पियन बनी।
प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में श्री भारत सिंह परिहार,श्री मान सिंह गेहलोत,श्री राजेश शर्मा,श्री अजय नागोरी ,श्री करण सिंह परिहार,श्री युवराज सिंह, श्री राम मनोहर अहीर,श्री मयंक सैनी, श्री गौरव दिवान श्री पृथ्वी सिंह,श्री भरत शर्मा आदि खेल शिक्ष्को का सराहनीय सहयोग रहा।