📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर.थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि अंबाबाड़ी रामपुरा निवासी श्रद्धा तेली उम्र 23 वर्ष पत्नी हरीश तेली की मौत बापू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो गई। वह पेट दर्द के कारण अपने ससुर के साथ गई थी जहां उसे दो ड्रीप और इंजेक्शन लगाये, इसके कुछ देर बाद श्रध्दा की तबीयत बिगड़ी जिससे उसे आनन फानन में जागृति अस्पताल में रेफर किया बाद में एम बी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई तेली समाज व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने अंतिम निर्णय तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया तथा इस पूरे प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन राजस्थान के महासचिव श्री लोकेश पंचोली के अथक प्रयास से ही पीड़ित पक्ष को पच्चीस लाख का मुआवजा, संविदा पर नौकरी तथा बच्चों को पालनहार योजना के तहत सुविधाएं मिलना संभव हुआ। पीड़ित पक्ष उचित मार्गदर्शन के अभाव में कम राशि पर ही तैयार हो गया था परंतु श्री लोकेश पंचोली ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए हस्तक्षेप किया तथा प्रशासन के सहयोग से उक्त उचित राशि पच्चीस लाख रुपए व अन्य सुविधाएं पीड़ित पक्ष को दिलवाई।  श्री लोकेश पंचोली के द्वारा की गई मानवीय सहायता के लिए उदयपुर संगठन ने अपनी बैठक में भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा उनके द्वारा किए गये कार्य के लिए साधुवाद।
सुरेन्द्र सिंह चूण्डावत 
जिला अध्यक्ष उदयपुर