📰 पूरी खबर:

तिलस्वां (घनश्याम पाराशर )जिले के प्रसिद्ध तिलस्वां महादेव आने वाले सभी मार्गो पर लगे जाम, श्रावण मास  की अमवास्या पर मेघो ने भी रुकरूक बारिश होती रही , फिर भी शिवभक्तो का  सैलाब उमड़ता रहा हर हर महादेव की गूंज मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र मे दिनभर गूंज रही।

पवित्र कुंड मे स्नान करने व आराध्य देव श्री तिलस्वां नाथ की एक झलक पाने के लिए 
श्रद्धालुओं की लम्बी क़तारें लगे

सभी मार्गो पर लगे जाम, श्रावण मास  की
पवित्र कुंड मे स्नान करने व आराध्य देव श्री तिलस्वां नाथ की एक झलक पाने के लिए श्रद्धांलू घंटो इंतजार मे लाइनो मे खडे थे। ॐ नमः शिवायः, हर हर महादेव के जप करते हुए दर्शन कर रहे थे ,
श्रावण मास मे दर्जनों पंडितो द्वारा रुद्री पाठ, महा रूद्र,हवन, जप तप, हवन महामृत्युंजय जाप,रामायण पाठ  इत्यादि किया जा रहे हैं।
मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा ग्यारह पंडितो द्वारा रोजाना अभिषेक, हवन, पूजा आदि की जा रही है। 
ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर ने बताया अमवास्या पर लाखों लोगो दर्शन किए।

कास्या चौकी प्रभारी नरेश सुखावाल सहित जाप्ता ने मंदिर मे आने दर्शनर्थियों को विदिवद दर्शन करवाने के लिए ड्यूटी निभाई।
आज मंगला आरती से पैदल पैदल यात्रियों की हजारों की संख्या कई किलोमीटर से भक्त दिखे। कोटा, झालावाड़, सिंगोली आदि जगहों से कावड़िए पहुँचे। पुजारी गिरधर पाराशर, आनंद पाराशर, विशाल, अभिनव, गौरव, अखिलेश आदि ने मंगला आरती, राज आरती, संध्या आरती का श्रृंगार  मन मोहक किया। 
तिलस्वां महादेव मंदिर महंत पूर्णा शंकर पाराशर ने महा आरती की।
एक दिवसीय मैले दर्जनों दुकानदार पहुँचे यहां पहुँचे श्रद्धांलू ने जमकर खरीदारी की।