📰 पूरी खबर:

 

नीमच.श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में रोटरी क्लब के सौजन्य से रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री युजवेंद्र सिंह भाटिया, सचिव श्री अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंतिमा भाटिया के सतत् प्रयासों से महाविद्यालय में विविधमुखी स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में शहर के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर व्यक्तिगत परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में शहर के गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्.सुजाता गुप्ता, डॉ. शोमिता मेहता, डॉ. प्रियंका कदम, डॉ. प्रियंका जोशी व डॉ.मनीषा चमडिया और दंत चिकित्सक डॉ.निरूपा झा, डॉ.सोनल पंडित, डॉ.अलिफिया बूटवाला, डॉ. मानसी यादव व डॉ. अलिफिया सादड़ीवाला, साथ ही नेत्र परीक्षण हेतु गोमाबाई नेत्रालय की टीम मौजूद रहेगी, मनोवैज्ञानिक श्रीमती एलेना भंडारी और रक्त परीक्षण हेतु रेडक्रॉस की चिकित्सा टीम उपस्थिति रहेगी, रक्त परीक्षण में शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन आदि के साथ रक्तचाप की भी जांच की जाएगी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को चिकित्सा के परामर्श के साथ प्रत्येक छात्रा का आरोग्य प्रमाण पत्र भी महाविद्यालय द्वारा बनाया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अधिक से अधिक छात्राओं को शिविर में उपस्थित रहकर शिविर का लाभ लेने हेतु आह्वान किया।