📰 पूरी खबर:
उदयपुर.अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव ने उदयपुर के सक्रिय युवा पदाधिकारी श्री निखिल नैणवा को संगठन में उनकी सक्रियता एवं जनहित के मुद्दों को समय-समय पर प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पदोन्नत करते हुए राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष (यूथ) के पद पर नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव ने निखिल नैणवा की कार्यशैली एवं संगठन के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश के युवाओं की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रभावी रूप से उठाते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने निखिल नैणवा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नियुक्ति पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के उदयपुर जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह चूण्डावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए निखिल नैणवा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निखिल नैणवा की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गौरव की बात है।
वहीं राजस्थान प्रदेश महासचिव श्री लोकेश पंचोली ने निखिल नैणवा को बधाई देते हुए कहा कि पूरा संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निखिल नैणवा युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निखिल नैणवा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की।