📰 पूरी खबर:

तिलस्वां.जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वॉ महादेव में चतुर्थ सामूहिक प्रभातफेरी का भव्य संगम बुधवार को हुआ । 
   विभिन्न क्षेत्रों से प्रभातफेरी मण्डलों द्वारा भव्य हरी नाम संकीर्तन सभागम में चार सौ के क़रीब ग्राम मण्डलों ने भाग लिया ।
तिलस्वां वासियों व निकटवर्ती धर्मप्रेमीयों द्वारा प्रभातफेरी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा  ग्राम के विभिन्न स्थानों पर 
जल पान की व्यवस्था की गई ।
श्री तिलस्वां महादेव मंदिर महंत पूर्णा शंकर पाराशर , पुजारी अथर्व पाराशर द्वारा 
  चारभुजा नाथ मंदिर से बैवाण को रथ में विराजमान कर महाआरती की गई ।
समाजसेवी प्रकाश राठौर  , गोपाल लाल अहीर ने बताया कि 374  ग्रामों से हरी बोल प्रभात फेरी वालो का  औपचारिक नामांकन हो चुका है , चार सौ से अधिक ग्राम से प्रभातफेरी मण्डल पहुंचे हैं जिनकी संख्या क़रीब दस हजार से अधिक हो गई । प्रभातफेरी वालो का भोजनशाला अन्धेरीयॉ देवरा में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की   गई ।
जिले सहित कोटा , बारा , बूंदी, झालावाड़, नीमच , मन्दसौर, अजमेर व टोंक जिले से प्रभातफेरी वालो ने भाग लिया ।