📰 पूरी खबर:
नीमच.शालेय खेलकुद प्रतियोगिता अर्न्तगत नीमच तहसील स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज दिनाक 04 अगस्त 2026 को नोडल खेल विद्यालय शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच का आयोजन किया गया प्रतियोगिता शुभारम्भ प्राचार्य श्री मनोज कीमती तहसील सह संयोजक भरत सिंह कुमावत, की उपस्थिति मे हुआ ।
इस प्रतियोगिता मे 350 बालक एंव बालिकाओ ने सहभागिता करते हुए एथेलेटिक्स के विभिन्न इवेन्ट 100मी., 200 मी.400 मी,600मी.,800 मी 1500 मी.,3000मी, 5000 मी दौड, लांग जम्प,हाई जम्प,ट्रीपल जम्प,गोला फेक, डिस्क थ्रो ,जेवेलियन थ्रो आदि इवेन्ट मे शानदार प्रदर्शन किया इवेन्ट मे प्रथम एंव द्वितिय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी दिनांक 31 अगस्त 2026 को मनासा मे आयोजित होने वाली जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता मे सहभागिता करेगे
प्र्रतियोगिता संचालन में वेंकटेश्वर जाट, अजय नागोरी, भारत सिंह परिहार,राजेश शर्मा, श्री सेम डेविड, श्री कमल सिंह सोनीगरा , श्री प्रकाश राठौर , श्री नितेश ,जितेन्द्र गुर्जर, श्री मुकेश कुमार जैन, श्री भरत कुमार शर्मा, सु.श्री शायना पठान, श्री शुभम पाटीदार,,श्री अनील,मो.शान,अमीत बिलावत,खुबी देपन आदि खेल शिक्षको का सराहनीय सहयोग रहा।