📰 पूरी खबर:


नीमच.मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के नीमच शहर वितरण केंद्र अंतर्गत बस स्टैंड ग्रीड पर पावर ट्रांसफार्मर  की क्षमता वृद्धि का कार्य
 5 MVA से 10 MVA, एस एस टी डी योजना के अंतर्गत पूर्ण  किया गया । उक्त कार्य की लागत लगभग 93 लाख है। पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने से शहर के लगभग 9500 उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज एवं निर्बाध विद्युत  सप्लाई का लाभ मिलेगा। नीमच वृत्त के अधीक्षण यंत्री श्री  रविकांत रंजन के मार्गदर्शन में नीमच संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री महीप सोनी, नीमच शहर वितरण केंद्र के सहायक अभियंता श्री नवल शर्मा, निर्माण उप संभाग के सहायक अभियंता श्री रोशन अग्रवाल एवं एसटीएम की टीम द्वारा कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाकर नवीन पावर ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया।