📰 पूरी खबर:


नीमच:* जिले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले युवा नेता मनीष शर्मा को मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा *'मेरा युवा भारत' (नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)* जिला नीमच में आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में सांसद कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक 18/सा.प्रति./2026 जारी कर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है।
*शीर्ष नेतृत्व एवं विधायकों की अनुशंसा पर निर्णय*
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमंत वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा तथा मनासा विधायक माधव मारू की अनुशंसा पर की गई है।
*12 वर्षों का संगठनात्मक अनुभव*
श्री शर्मा पिछले 12 वर्षों से छात्र राजनीति में अत्यधिक सक्रिय रहे हैं। ABVP के माध्यम से छात्र हितों के लिए संघर्ष करने के बाद वे भारतीय जनता पार्टी संगठन में शामिल हुए और लगातार सामाजिक व सेवा कार्यों से जुड़े रहे। इससे पूर्व वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की जिला कार्यकारिणी में जिला *उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।*
युवाओं में नया उत्साह, बधाइयों का तांता
छात्र जीवन से ही समाज हित में गांव-गांव जाकर पहचान बनाने वाले मनीष शर्मा की नियुक्ति की खबर जैसे ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं तक पहुँची, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का तांता लग गया। स्थानीय युवाओं का मानना है कि मनीष शर्मा का सांसद प्रतिनिधि बनना जिले में युवाओं को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 
*शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार:*
> अपनी नियुक्ति पर मनीष शर्मा ने सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमंत वंदना खंडेलवाल एवं तीनों विधायकों सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मंशा के अनुरूप युवाओं को 'मेरा युवा भारत' अभियान से जोड़कर क्षेत्र के विकास हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।