📰 पूरी खबर:
नीमच.जिला हाकी संघ अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि वर्ष 2024 की वार्षिक साधारण सभा में सभी सदस्यों द्वारा बाबूराम क्षेत्री को सचिव पर (दो वर्ष कार्यकाल) इम्तियाज खान को कोषाध्यक्ष पद (दो वर्षीय कार्यकाल) के लिये चुना गया था। वर्ष 2026 में दो वर्षीय कार्यकाल पूरा होने से दोनों ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष जिला हांकी संघ को सोप दिया। जिसे राजेश जैन ने स्वीकार कर किया। आगामी दो वर्षों के लिये इम्तियाज खान को सचिव एवंम बाबूराम क्षेत्री कोषाध्यक्ष पर काबिज रहेंगे ।