📰 पूरी खबर:
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा— गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता, विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे
नीमच। नीमच विधानसभा के दक्षिण मंडल अंतर्गत ग्राम उगरान में विधायक दिलीपसिंह परिहार ने ₹12 लाख की लागत से बनने वाले सार्वजनिक डोम का भूमिपूजन किया तथा ₹49 लाख की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विधायक परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से नीमच विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, बेहतर अधोसंरचना का निर्माण और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, मंडल महामंत्री दिलीपसिंह चौहान, सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्रसिंह शक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष कमलसिंह सिसोदिया, एडवोकेट लक्ष्मणसिंह भाटी, जनपद सदस्य मोहन सिंह जाट सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।