📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर | उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार किया है, जो मृतकों का कर्जदार धर्म का बेटा बताया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को मुण्डोल निवासी नानालाल गायरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर लूंगा बाई और उनकी बेटी अमरी बाई के शव मिले। प्रारंभिक जांच में घर में घुसकर हत्या और लूट की आशंका जताई गई थी। मृतका के पहने हुए आभूषण भी गायब मिले।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रजत विश्नोई, वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत और वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।