📰 पूरी खबर:

 

तिलस्वा.तिलस्वां स्थित खेल मैदान पर चल रही तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ॐ ग्रुप राजसमंद और महुपुरा स्टोन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार रात्रि को खेला जाएगा।

महुपुरा स्टोन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संयोजक श्याम लाल अहीर ने बताया कि आज रात्रि फाइनल मुकाबले में अर्जुन अवार्डी इंटरनेशनल खिलाड़ी प्रदीप नरवाल पहुंचेंगे।

मैच देखने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए तिलस्वां, कास्या, काटबड़ा, गूड़ा, मकरेडी , बिजौलिया, चांदजी की खेड़ी , सलावटिया, आरोली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंच रहे हैं।

इस दौरान विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, बिजौलिया नगरपालिका अध्यक्ष पति मानव तिवाड़ी, मंदिर महंत पूर्णाशंकर पाराशर, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चन्द्र अहीर, मंदिर ट्रस्ट सचिव मॉगी लाल धाकड, मुख्य पुजारी एवं ट्रस्टी घनश्याम पाराशर,थाना प्रभारी स्वागत पांड्या, कास्यां चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल,दयाशंकर जोशी, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, नवरत्न धाकड़, शांतिलाल शर्मा, पूर्व सरपंच गोपाल बैरागी सहित कई लोग उपस्थित थे।