📰 पूरी खबर:
नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड नीमच द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहलता सिंह राजावत प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ एव भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुश्री ममता नागदा भाजपा संगठन महामंत्री उत्तर मंडल, श्री प्रवीण शर्मा रेडक्रॉस एव रोटरी क्लब के पूर्व सचिव एव बाल कल्याण समिति सदस्य द्वारा पण्डित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत उद्बोधन परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी द्वारा दिया गया एव स्वागत श्रीमती मोनू परवाल, श्रीमती प्रमिला कोहली एव श्री भारत शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहलता सिंह राजावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी और मानवता के सच्चे उपासक थे। उन्होंने *"एकात्म मानववाद" और "अंत्योदय"* का सिद्धांत दिया। उनका मानना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही सच्चा विकास है। वक्ता सुश्री ममता नागदा ने कहा कि आज दीनदयाल जी विचारों को आत्मसात कर समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।श्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा पण्डित जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने हेतु निरंतर ग्राम स्तर पर रचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं वह काफी सराहनीय कार्य है, अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति को लाभ मिले, उनका जीवन खुशहाल बने हमे ऐसे कार्य करने की आवश्यकता हैं। अंत मे सभी को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। आयोजन में नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमरावत ने किया एव आभार प्रदर्शन पंकज मालवीय ने किया।