📰 पूरी खबर:
तिलस्वां. बिजौलिया ब्लॉक के इंद्रपुरा क्षेत्र स्थित श्री तिलस्वांनाथ गौशाला, चांदजी की खेड़ी में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कथा व्यास प्रेमनारायण जी गेहूंखेड़ी वालों के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का आयोजन रविवार 4 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।
श्री तिलस्वांनाथ गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष सुगन धाकड़ ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है।