📰 पूरी खबर:
नीमच. 70 वीं शालेय खेलकुद प्रतियोगिता के अर्न्तगत राज्य स्तरीय शालेय वूशू 17,19 वर्ष बालक/बालिका कुश्ती फ्री स्टाईल 17वर्ष बालक/बालिका एंव कुश्ती ग्रीको रोमन 17वर्ष बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन दिंनाक- 21 से 25 सितम्बर 2026 को महारानी लक्ष्मीबाई शा.क.उ.मा.वि. जबलपुर एवं रानीताल खेल स्टेडियम परिसर जबलपुर में किया गया।
इस प्रतियोगिता में 10 संभागो भोपाल, इन्दौर ,उज्जैन, जबलपुुर,नर्मदापुरम,रीवा, सागर, ग्वालियर, शहडोल जनजाति विकास विभाग की चयनीत संभागीय टीमों के लगभग 600 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने बालक-बालिका 17,19 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न वजन समुहो में भाग लिया।
प्रतियोगिता मे नीमच के खिलाड़ियों से सुसज्जित उज्जैन संभागीय टीम के 63 खिलाड़ियों ने दल प्रबन्धक श्री रामेश्वर देपन ,मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत (व्यायाम शिक्षक,पीं..एम.श्री शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2,नीमच) एंव सहायक प्रशिक्षक सु.श्री तृषिता सोलंकी, सु.श्री.खुबी देपन के नेतृत्व में भाग लेते हुए 13 स्वर्ण, 11 रजत, 17 कास्य पदक सहित कुल 41 पदक जीतते हुए कुश्ती फ्री स्टाईल 17वर्ष बालक वर्ग मे विजेता कुश्ती ग्रीको रोमन 17वर्ष बालक वर्ग मे विजेता वूशू 17 वर्ष बालिका वर्ग मे उपविजेता , वूशू 19 वर्ष बालिका वर्ग मे उपविजेता तथा वूशू 17 एंव 19 वर्ष बालक वर्ग मे तृतीय स्थान प्राप्त कर म.प्र. अवरआल रनरअप चैम्पियन बनकर उज्जैन संभाग एंव नीमच जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर जबलपुर केन्ट विधायक महोदय श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकु विज,जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री गौतम बर्वे,सहायक संचालक श्री घनश्याम सोनी जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाजरा आदि उपस्थित रहे। उज्जैन संभाग के पदक विजेता खिलाड़ी
वूशू मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालिका वर्ग 52 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. रिचा राठोर पिता श्री संजीव (नीमच)
(2) 19 वर्ष बालिका वर्ग 65 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. गीतांजली पिता श्री जितेन्द्र (पोचनेर)
(3) 17 वर्ष बालक वर्ग 75 कि.ग्रा वजन समुह मे दिव्यांश पिता श्री अशोक (पोलाईकला)
(4) 17 वर्ष बालक वर्ग 80 कि.ग्रा वजन समुह मे अतुल पिता श्री करण ( हाटपिपलिया )
(5) 19 वर्ष बालक वर्ग 56 कि.ग्रा वजन समुह मे प्रितेश चावडा पिता श्री अशोक (नागदा)
(6) 19 वर्ष बालक वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे आयुष पिता श्री संतोष (तिलावद मैना)
वूशू मे रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़:-
(1) 17 वर्ष बालिका वर्ग 48 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. अश्विनी कैथवास पिता श्री मनोज (नीमच)
(2) 17 वर्ष बालिका वर्ग 65 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. प्रज्ञा पिता श्री विक्रम ( तिलावद मैना )
(3) 17 वर्ष बालिका वर्ग 70 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. गुनगुन यादव पिता श्री राजू (नीमच)
(4) 19 वर्ष बालिका वर्ग 45 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. रक्षा पिता श्री करण सिंह (पोचनेर)
(5) 17 वर्ष बालक वर्ग 56 कि.ग्रा वजन समुह मे हिमांशू पिता श्री अनील ( हाटपिपलिया )
(6) 19 वर्ष बालक वर्ग 56 कि.ग्रा वजन समुह मे क्रिश नन्दा पिता श्री मायाहारी ( जावरा )
वूशू मे कास्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़:-
(1) 17 वर्ष बालिका वर्ग 56 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. पूर्ति पिता श्री महेन्द्र ( तिलावद मैना )
(2) 17 वर्ष बालिका वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. अंजली कुमावत पिता श्री जगदीश ( मन्दसौर )
(3) 19 वर्ष बालिका वर्ग 48 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. पूर्तिका पिता श्री रामचन्द्र ( पोलायकला )
(4) 19 वर्ष बालिका वर्ग 75 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. भाविका पिता श्री दिनेश ( आलोट )
(5) 17 वर्ष बालक वर्ग 45 कि.ग्रा वजन समुह मे संजू पिता श्री चेन सिंह (नीमच)
(6) 17 वर्ष बालक वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे लवकुश पिता श्री रूपेश ( पोलायकला )
(7) 17 वर्ष बालक वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे मयुर वर्मा पिता श्री नन्नूलाल ( तिलावद मैना )
(8) 19 वर्ष बालक वर्ग 45 कि.ग्रा वजन समुह मे मंयक वर्मा पिता श्री राजेश (नीमच)
(9) 19 वर्ष बालक वर्ग कि.ग्रा वजन समुह मे छोटु रावत पिता श्री मेहरसिंह ( आलोट )
कुश्ती ग्रीको रोमन मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालक वर्ग 48 कि.ग्रा वजन समुह मे सत्येन्द्र पिता श्री कन्हैया लाल (नीमच)
(2) 17 वर्ष बालक वर्ग 55 कि.ग्रा वजन समुह मे रोहित ( उज्जैन)
(3) 17 वर्ष बालक वर्ग 65 कि.ग्रा वजन समुह मे हर्षित प्रजापत ( उज्जैन)
(4) 17 वर्ष बालक वर्ग 65 कि.ग्रा वजन समुह मे यश ग्वाला ( मन्दसौर )
कुश्ती ग्रीको रोमन मे रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालक वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे आरव ( उज्जैन)
कुश्ती ग्रीको रोमन मे कास्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालक वर्ग 51 कि.ग्रा वजन समुह मे राज ( उज्जैन)
(2) 17 वर्ष बालक वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे योगेश ( मन्दसौर )
कुश्ती फ्री स्टाईल मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालक वर्ग 51 कि.ग्रा वजन समुह मे राज बागडी ( उज्जैन)
(2) 17 वर्ष बालक वर्ग 55 कि.ग्रा वजन समुह मे रोहित ( उज्जैन)
(3) 17 वर्ष बालक वर्ग 65 कि.ग्रा वजन समुह मे हर्षित प्रजापत ( उज्जैन)
कुश्ती फ्री स्टाईल मे रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालक वर्ग 71 कि.ग्रा वजन समुह मे यश ग्वाला ( मन्दसौर )
(2) 17 वर्ष बालिका वर्ग 46 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. यशस्वी ( उज्जैन)
(3) 17 वर्ष बालिका वर्ग 61 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. दिव्यांशी राठोर ( खातेगाव)
(4) 17 वर्ष बालिका वर्ग 73 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. राशिका ( खातेगाव)
कुश्ती फ्री स्टाईल मे कास्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी़ -
(1) 17 वर्ष बालक वर्ग 48 कि.ग्रा वजन समुह मे सत्येन्द्र पिता श्री कन्हैया लाल (नीमच)
(2) 17 वर्ष बालक वर्ग 60 कि.ग्रा वजन समुह मे योगेश ( मन्दसौर )
(3) 17 वर्ष बालिका वर्ग 53 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. पूजा यादव ( खातेगाव)
(4) 17 वर्ष बालिका वर्ग 53 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. आर्या ( उज्जैन)
(5) 17 वर्ष बालिका वर्ग 53 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. अर्चना ( कन्नोद)
(6) 17 वर्ष बालिका वर्ग 61 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. दिव्यांशी शिन्दे ( खाचरोद)
इनके अतिरिक्त नीमच के खिलाड़ियों वेदान्त चारण ,अब्बास अली ,,संदीप गुर्जर ,कु. सीमा , कु. मिनाक्षी जोशी , रिया पाटीदार ने अच्छी फाईट का प्रदशर्न किया एंव अपने प्रारम्भिक मुकाबले जीतकर क्वाटर फाईनल मे प्रवेश किया किन्तु पदक जीतने से चुक गए।
इन सभी खिलाड़ियों को श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय नीमच श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा जी,जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय , श्री मनोज किमती प्राचार्य पी.एम.श्री शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच सहीत व्यायाम शिक्षकों स्टाफ सदस्यों सहीत ईष्ट मित्रो एंव परिजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।