📰 पूरी खबर:


नीमच. लोक संस्कृति को प्रदर्शित करती संजा को पुनः स्थापित करने के लिए नगर की अग्रणी संस्था कृति के महिला प्रकोष्ठ द्वारा 3 अक्टूबर को संजा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए कृति की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती आशा सांभर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन गायत्री शक्ति पीठ के पास स्थित पुराने महिला वसति गृह के प्रांगण में अपरान्ह 4 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। सभी प्रतियोगियों को अपरान्ह 3:30 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर संजा बनाने की सामग्री के साथ आना आवश्यक होगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ माधुरी चौरसिया ने नगर की संजा प्रेमी युवतियों और महिलाओं से संजा बनाओ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।