📰 पूरी खबर:

 
 कुकड़ेश्वर.मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कुकडेश्वर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा ग्राम हनुमंतिया में खेत पर रखा कुल 175 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित दो आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। 
 
दिनांक 26.09.2026 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम हनुमंतिया स्थित बलवंत पिता रतनलाल रावत उम्र 48 साल निवासी ग्राम हनुमंतिया के खेत पर से आरोपी बलवंत रावत तथा उसके साथी हरिसिंह पिता बगदीराम रावत उम्र 45 साल निवासी ग्राम हनुमंतिया के संयुक्त कब्जे से  कुल 175 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर उक्त आरोपीगणों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम थाना कुकड़ेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।