📰 पूरी खबर:
नीमच। सकल ब्राह्मण समाज द्वारा १० दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। १८ सितम्बर को राधाअष्टमी पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर विशेष सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, परशुराम महादेव मंदिर निर्माण समिति एवं सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित १० दिवसीय गणेश उत्सव के अंन्तर्गत प्रतिदिन विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।
१८ सितम्बर को एलआईसी चौराहे के समीप स्थित परशुराम महादेव मंदिर पर र आरती के पश्चात रात ८ बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमेंं विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां, नंद-यशोदा की मनमोहक प्रस्तुति, गोपियों का सामूहिक नृत्य, बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां, ० से १० वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (भगवान की वेशभूष पर आधारित) रहेगी। महिलाओं के लिए डेस कोड हेवी साड़ी - सीधा पल्ला या लहंगा-चुन्नी निर्धारित किया गया है। उपरोक्त सभी प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने नाम ज्योति शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, कपिला पारिक को दर्ज करवा सकते है।
यह प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन-गणेश उत्सव के दौरान १० दिवसीय आयोजन में चम्मच रेस, चित्रकला, १ मिनट गेम प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता आदि शामिल है। ० से १२ वर्ष के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए खुला मंच संगीत,कविता पाठ या अपनी जो भी प्रतिभा हो उसे दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। सभी प्रतियोगिताओं के लिए प्रथम,द्वितीय वे तृतीय पुरस्कार रखे गए है।
चेयर रेस में दिखाया दम...
सकल ब्राह्मण समाज द्वारा गणेश उत्सव के तहत बुधवार को चेयर रेस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतियोगियोंने उत्साह के साथ भाग लिया। चेयररेस प्रतियोगिता में महिलाए, बच्चे, पुरुष वर्ग के प्रतियोगियों ने कुर्सी दौड में अपना दम दिखाया । सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।