📰 पूरी खबर:
बिजौलिया.चांद जी की खेडी दिगंबर जैन मन्दिर में पर्युषण महापर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
बुधवार को पर्युषण महापर्व के पहले दिन क्षमा धर्म की आराधना की ।
समाज के विरेन्द्र पहाडिया ने बताया कि जैन मन्दिर मे' प्रातः अभिषेक,शांतिधारा पुजन की गयी शांतिधारा वीरेन्द्र कुमार , विकास चन्द,शुभमकुमार,अर्पित ,अक्षत पहाड़िया परिवार की ओर से की गयी।पुजन मे पंचमेरू ,दशलक्षण धर्म के साथ अन्य पुजन संगीतमय, नृत्य के साथ की गयी।
मन्दिर में पुजा में हिरालाल पाटनी ,, सुजानमल पाटनी, कैलाश काला,विशाल काला, अभीषेक काला, विकास जैन,जीतेन्द्र पाटनी,दिपक पाटनी,दिलीप पाटनी, कमलेश बगडा मोजुद रहे। सायंकाल मे भक्तामर आरती 48 दिपो की महाआरती पहाडिया परिवार की ओर से की गयी। शास्त्र वाचन के पश्चात
जैन धर्म पर आधारित भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।