📰 पूरी खबर:
तिलस्वां.देव डूंगरी स्थित प्राचीन भगवान देवनारायण मंदिर पर रविवार को डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए झंडी चढ़ाई गई।
भील समाज के पुरण भील, श्याम लाल भील, बंसी लाल भील , मोहन लाल भीलआदि ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी तिलस्वां स्थित खेड़ा खूंट माता जी के स्थान पर पूजा-अर्चना कर भगवान देवनारायण की शोभा यात्रा प्रारंभ की गई।
डीजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और देव डूंगरी स्थित भगवान देवनारायण के प्राचीन थानक पर विधि-विधान से झंडी चढ़ाई गई। इस अवसर पर भील समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।