📰 पूरी खबर:
रामपुरा. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पूर्व सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामपुरा में विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारु दुवारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया। युवाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनके विचार एवं सुझाव सुने तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश जी जैन, सम्राट जी दीक्षित, कैलाश जी बैरागी, कैलाश जी देवड़ा, दिनेश जी राठौर, रवि जी पाटीदार सहित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे।