📰 पूरी खबर:

मनासा.मनासा में सामुहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ..सत्संग दो वर्ष तक निरंतर जारी रखते हजारो की संख्या में सहभागिता कर नया इतिहास रच दिया।

श्रीगणेश उत्सव समिति के बड़ा बाजार स्थित पांडाल में श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग का 104वां क्रम हजारो सनातन परिवारो की भागीदारी से सम्पन्न हुआ।  
अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा,विव्दान, रामराष्ट्र आराधक, साहित्याचार्य संत श्रीचेतनराम जी (उदयपुर)पावन प्रेरणा से सनातन परिवारो के मध्य सामंजस्य, सद्भाव, एक्यभाव जागृत कर धर्म,संस्कार के प्रति समर्पण भाव पैदा करने के पवित्र ध्येय से ही नगर में यह प्रकल्प प्रारंभ हुआ था,जिसने दो वर्ष की अवधि पूरी कर ली।इन आयोजनो में महन्त श्री नरपतरामजी,संत श्रीचेतनराम, संत श्री संतराम,जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठ स्वामीजी श्रीज्ञानानंदजी तीर्थ, महामण्डलेश्वर संत श्री सुरेशानंदजी,महन्त श्रीलालनाथ योगी,साध्वी जयमाला दीदी आदि का सानिध्य एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है।
आज के सामुहिक पाठ व सत्संग का आरंभ लाभार्थी गणेश उत्सव समिति के शिवम झंवर, अमन सोनी,स्नेह सारड़ा, गौरव लक्ष्यकार, शुभम पोरवाल, अनिकेत झंवर, राधव पलोड़, उत्कर्ष दानगढ, अनिष्क कासट, संभव पोरवाल, सहज सारड़ा, केशव मंत्री,हेमन्त राठौर, कुनाल व्यास,ऋषभ चौखड़ा, योगेश सोनी,यश पोरवाल, नमन लाठी,आदित्य पोरवाल, कार्तिक गुजराती,प्रियाशु वाधवा आदि ने श्रीगणपतिजी के विग्रह व श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
इस अवसर पर भजन प्रवाह में क्षैत्रिय विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू,राजकुमार मारू,सत्यनारायण सोनी,अर्पित शर्मा,कमल विजयवर्गीय, समरथ खाटवा,गोपाल हिन्दुस्तानी ,गोपाल राठौर, ओम सोनी ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर सत्संग में खुब रस बरसाया।आज की प्रसादी के लाभार्थी रहे सांवलिया ग्रुप ने भी पूजन-अर्चन में भाग लिया।
सनातन सत्संग मंडल व्दारा विराट, भव्य आयोजन के लिए सभी सनातन परिवारो व लाभार्थी संस्था सदस्यो का आभार व्यक्त किया.