📰 पूरी खबर:
कंजार्डा.आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दीनदयाल मंडल मनासा के गांव कंजार्डा चिकित्सालय में विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू के साथ युवा मोर्चा मनासा द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में सहभागिता कर इस पुनीत सेवा कार्य का हिस्सा बना।
रक्तदान महादान है—हमारा छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। इस सेवा कार्य के आयोजन एवं सहभागिता के लिए युवा मोर्चा के सभी सदस्यों का हृदय से आभार।
इस अवसर पर डा सपनील जी वधवा मण्डल अध्यक्ष कैलाश जी पुरोहित,मदन जी रावत,युवा मोर्चा महामंत्री रवि जी पाटीदारयुवा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे