📰 पूरी खबर:
सिंगोली (निरंजन शर्मा ).पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, बोलरों नियों कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 15.09.2026 को रात्रि में पुलिस थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा एमपी-राजस्थान बार्डर ग्राम काकंरिया तलाई पर चैकिग के दौरान ग्राम काकरिया तलाई तरफ से एक बोलरों नियों कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास करते उक्त कार में ड्रायवर सीट के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति कार से निकलकर जंगल की तरफ भागा, जिसका पीछा फोर्स द्वारा किया गया, लेकिन उक्त भागा व्यक्ति अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया तथा कार के चालक को घेराबन्दी कर पकडा जाकर उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी पिता गोपाल सिंह राठौड उम्र 34 साल निवासी ग्राम सूंपा पुलिस थाना केकडी सदर जिला अजमेर (राजस्थान) का होना बताया तथा पकडे गये व्यक्ति से मौके से भागे व्यक्ति का नाम पता पूछते उसका नाम गणेश पिता हेमराज धाकड निवासी ग्राम काकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) का होना बताया, उक्त बोलरों नियों कार को चैक करने पर वाहन में 07 काले रंग के प्लास्टिक के कटटों में कुल 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हो पाया गया, जिसे आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी राठौड के कब्जे से जप्त कर आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी राठौड को गिरफ्तार किया गया।
जप्त मश्रुका :-
1. 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 21,27,000 रुपये।
2. एक काले रंग की बिना नम्बर की बोलेरो नियो कार कीमति 8,00,000 रुपये।
3. तीन एण्ड्राईड मोबाईल किमती 30,000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी पिता गोपाल सिंह राठौड उम्र 34 साल निवासी ग्राम सूपा पुलिस थाना केकडी सदर जिला अजमेर (राजस्थान)
फरार आरोपी :-
1. गणेश पिता हेमराज धाकड निवासी ग्राम काकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।