📰 पूरी खबर:

 

*तिलस्वां ( घनश्याम पाराशर).तिलस्वां महादेव मंदिर परिसर के निकट एरू नदी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिताबड़ा निवासी *सीताराम कंजर* की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीताराम कंजर बुधवार सुबह करीब 6 बजे हाथ धोने के लिए एरू नदी पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

*व्हीलचेयर के सहारे पहुंचे थे नदी तक:*

बताया गया कि सीताराम कंजर दिव्यांग थे और व्हीलचेयर के सहारे नदी तक पहुंचे थे। वह तिलस्वां महादेव मंदिर परिसर में रहकर भिक्षावृत्ति के सहारे अपना जीवनयापन कर रहे थे। सुबह हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।

*परिवार की स्थिति दयनीय:*

मृतक सीताराम कंजर के परिवार में एक बूढ़ी माँ और एक भाई है, जिसकी दिमागी हालत कमजोर है। इस दुखद घटना के बाद कंजर समाज के लोगों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।