📰 पूरी खबर:

 

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 तक 7,695 प्रकरण दर्ज कर 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान 1,244.20 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
26 अक्टूबर को चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान में 262 प्रकरण दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 2.91 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 15 वाहन और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने तस्करों की करीब 30.25 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की। अभियान के तहत 3.63 लाख से अधिक नागरिकों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा गया है।