📰 पूरी खबर:
नीमच। श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने सोमवार को शहर में अजमीढ़ महाराज की शोभायात्रा निकाली। इसमें समाजजनों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा मार्ग अजमीढ़ महाराज के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह समाज के विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ महाराजा अजमीढ़ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जयंती महोत्सव के तीसरे दिन निकली शोभायात्रा स्वर्णकार मांगलिक भवन से प्रारंभ होकर बारादरी, नया बाजार, पुस्तक बाजार और कमल चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः स्वर्णकार मांगलिक भवन पहुंची। चल समारोह के समापन पर स्वर्णकार मांगलिक भवन में देर रात सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के वरिष्ठ महिला-पुरुषों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया।