📰 पूरी खबर:
नीमच। अखिल भारतीय मारवाड़ी शाखा द्वारा कमल अग्रसेन भवन कर प्री-करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में पारम्परिक संस्कृति के साथ महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए पारंपरिक राजस्थानी और भारतीय परिधानों में सज-धजकर उत्सव में शामिल हुई। दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसमें महफिल की रानी, धमाल मस्ती, करवा क्वीन प्रतियोगिता, यूनिक स्टेज गेम, डोल म्यूज डांस पर नृत्य की प्रस्तुति के साथ वेलकम गिफ्ट और सरप्राइज गिफ्ट जैसे मनोरंजक आयोजन किए गए। इस मौके पर महिलाओं ने मारवाड़ी संस्कृति को दर्शाते हुए पारंपरिक लोक नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विभिन्न मनोरंजक खेलों (फन गेम्स) का आयोजन में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में यह आयोजन केवल एक उत्सव न रहकर महिलाओं की एकजुटता और आपसी प्रेम का प्रतीक बना।कार्यक्रम में यह रहे अतिथि-प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के श्रीमती हेमलता अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती हर्षिता पौराणिक जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, महिला प्रकोष्ठ, नीमच, श्रीमती माधुरी चौरसिया, संस्थापक, ज्ञानोदय,नीमच, श्रीमती वंदना खंडेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती ममता गर्ग ,अग्रवाल समाज उत्सव समिति संयोजिका, श्रीमती संगीता जारौली समाजसेविका,डॉ. शक्ति शर्मा सेवानिवृत्त, जिला चिकित्सालय थे। आयोजन के दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी शाखा नीमच के सभी पदाधिकारी सहित सदस्य महिलाएं उपस्थित थी।
प्रतियोगिता के यह रहे विजेता-
मिला-मिला साथी गेम- प्रथम स्थान स्वाति श्रीवास्तव, द्वितीय बोसकी गौड। सेल्फी विनर - स्मिता व्यास -. महफ़िल की महारानी - रजनी जी जायसवाल -करवा क्वीन प्रतियोगिता -(50 वर्ष से ऊपर) प्रथम रेखा गोयल, द्वितीय स्थान ममता घनेटवाल -करवा क्वीन प्रतियोगिता - (50 वर्ष से कम) प्रथम स्थान- गौरी खंडेलवाल, द्वितीय -आरती गुर्जर-ताल से ताल मिला प्रतियोगिता - प्रथम -पीयूषा सिहल, द्वितीय -अंजू पंचोली पासपोर्ट विनर -प्रथम ममता घनेटवाल, द्वितीय मोनिका खंडेलवाल रहीयह रहे निर्णायक-प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में श्रीमती रजनी खंडेलवाल, डॉ. अर्चना पंचोली, श्रीमती रक्षा शर्मा, डॉ. शारदा आर्य रही।यह रहे उपस्थित-कार्यक्रम में उपस्थित शाखा सदस्याएँ-श्रीमती आरती गर्ग, श्रीमती ऋतिमा ऐरन, श्रीमती विद्या त्रिवेदी,श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल,श्रीमती स्वाति गर्ग,श्रीमती अलका गोयल, श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव,श्रीमती संतोष गोयल,श्रीमती रेखा गोयल, श्रीमती रीता अग्रवाल, श्रीमती प्रभा शर्मा, श्रीमती संगीता अग्रवाल,श्रीमती दीपिका अग्रवाल,श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा,श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती सुमन अग्रवाल रही।