📰 पूरी खबर:

 

नीमच । सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्री करवा चौथ उत्सव धूमधाम के साथ मनाया  ।   LIC चौराहे के समीप परशुराम महादेव मंदिर पर  प्री-करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया । इस मौके पर कई महिलाएं शामिल हुई।  सभी  ने   सेलिब्रेशन का भरपूर आनंद लिया।
 सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ  अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी ने  महिलाओं को करवाचौथ की बधाई दी साथ ही त्योहार की तैयारियों को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा करवा चौथ हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतों में से एक है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को निर्जला रखने का विधान है। शाम को महिलाएं चांद की पूजा करके व्रत खोलती हैं।