📰 पूरी खबर:

 

भाटखेड़ी।उज्जैन संभाग के खाचरौद में रविवार को आयोजित संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाटखेड़ी की होनहार खिलाड़ी रिद्धिमा पिता मंगल कुशवाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से भाटखेड़ी सहित पूरे क्षेत्र, कुशवाह समाज और परिवार में खुशी का माहौल है।

रिद्धिमा की इस उपलब्धि पर परिजनों, समाजजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि रिद्धिमा आने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल करेंगी और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

रिद्धिमा की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।