📰 पूरी खबर:

 

नीमच (निप्र)। आधुनिक चिकित्सा की लगातार विकसित होती तकनीकों, नवीन उपचारों और  मेडिसिन को लेकर वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव सांझा किए। अवसर था  री-यूनियन समारोह के आयोजन किया गया  जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, चिकित्सा जगत में तकनीकी का बढ़ता प्रभाव मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन इसके साथ ही मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। 
शहर में  भारत वर्ष के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों का दो दिवसीय  महाकुंभ    21 एवं 22 अक्टूबर को मनासा रोड स्थित होटल मंगलम में आयोजित किया गया था। जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सक जिन्होंने 55 वर्ष पूर्व      1971 में रविंद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर राजस्थान से शिक्षा प्राप्त की वह री-यूनियन समारोह  में शामिल हुए।
समारोह की व्यवस्था वरिष्ठ एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश दक नीमच एवं डॉ. हमीर सिंह राठौर ने की।समारोह में   डॉ. एसएस  अग्रवाल पूर्व राष्टीय अध्यक्ष आईएमए जयपुर ने चिकित्सकों के हित  चिकित्सा संगठन को मजबूत करने के साथ  चिकित्सा जगत में हो रहे नवीनतम बदलावों और चिकित्सा क्षेत्र  के सभी विषयों , नवीन तकनीकी, अविष्कार एवं दवाईयाें के बारे में  विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भवानी शंकर शर्मा , न्यूरो सर्जन जयपुर,  डाॅ. डीसी कुमावत डीन, गीतांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर, डॉ. एसपी गुप्ता पूर्व प्रोफेसर (आरएनटी) उदयपुर, डॉ. विजय गोयल पूर्व विभागाध्यक्ष (आरएनटी) उदयपुर, डॉ. गौतम नागौरी शिशु रोग विशेषज्ञ झालावाड, डॉ. पुरुषोत्तम प्रेमजानी, नाडियाद (हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. जीएस पीपाडा (वरिष्ठ सर्जन) कोलकत्ता,  डॉ. अभयसिंह देवड़ा वरिष्ठ फिजिशियन जोधपुर, डॉ. अखिलेश भार्गव प्रीवेंटिव मेडिसन, जयपुर, डाॅ. रतन शर्मा वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ, उदयपुर, डॉ. अजय अग्रवाल वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट उदयपुर, डॉ. पदमचंद जैन नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ उदयपुर ने  अपने विचार प्रकट किए।
आयोजन के दूसरे दिन बाहर से पधारे वरिष्ठ चिकित्सकों  का आईएमए मंदसौर के अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमावत एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.  प्रदीप चेलावत, डॉ. गोविंद छापरवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस  मिश्रा, डॉ. सागरमल पामेचा,  डॉ. केसी श्रीमाल ने  सहित सभी आगंतुक वरिष्ठ चिकित्सकों का स्वागत  किया।
 लायंस क्लब मंदसौर के अध्यक्ष, सचिव एवं लायंस क्लब प्रमुख लायन  प्रदीप कीमती, प्रवीण राठौर, श्रीमती प्रीति राठौर आदि ने स्वागत - अभिनंदन किया। यहां यह  उल्लेखनीय  है कि पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट ने वरिष्ठ चिकित्सकों  को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना एवं अब तक के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी और सभी को मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवा कर पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन कराए।
इस मौके पर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मंदसौर पहु़ंच कर वरिष्ठ चिकित्सकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए मानवता की सेवा के लिए चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की तथा वरिष्ठ चिकित्सकों से अपने अनुभव नए चिकित्सकों को शेयर करने  का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश दक (वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन, नीमच) ने किया।