📰 पूरी खबर:
नीमच। नीमच मेडिकल कॉलेज को PPP मॉडल पर संचालित नहीं किए जाने तथा शासन द्वारा स्वयं इसका संचालन किए जाने के निर्णय पर वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज के डीन एवं चिकित्सकों ने क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार का मेडिकल कॉलेज परिसर में पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तथा क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार का आभार व्यक्त किया।
मेडिकल कॉलेज के शासन द्वारा स्वयं संचालन किए जाने के निर्णय को लेकर चिकित्सकों एवं स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा भी हुई।