📰 पूरी खबर:
तिलस्वां.चाँद जी की खेड़ी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पर्यूषण पर्व के 10वें अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की गई।
समाज के वीरेंद्र पहाड़िया ने बताया कि मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन हुआ। शांतिधारा बाबूलाल, राजेश कुमार, कमलेश कुमार बगड़ा की ओर से की गई। पूजन में सोलहकारण, दशलक्षण धर्म की पूजा के साथ अन्य पूजाएं की गईं। पूजन के पश्चात शाम 4 बजे श्री जी का वार्षिक कलशाभिषेक हुआ। इस कार्यक्रम में सलवटिया, कास्या के श्रावक, श्राविकाएं और बच्चे सम्मिलित हुए।
सायंकाल भक्तामर आरती एवं शास्त्र वाचन के पश्चात वर्षभर की गलतियों के लिए क्षमावाणी का कार्यक्रम हुआ।