📰 पूरी खबर:
बिजौलिया।* कस्बे में दिगंबर जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी पर विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होता हुआ दिगंबर जैन बड़े मंदिर पर पहुंचा, जहां भगवान का अभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
समाज के नरेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 10 उपवास करने वाली श्रीमती सीमा ठौला और 5 उपवास करने वाले अक्षत ठोला का सम्मान किया गया।
साथ ही नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती आशा जैन और श्रीमती निशा जैन का भी दिगंबर जैन समाज द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
भगवान का अभिषेक करने का सौभाग्य शांतिलाल, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार ठोला परिवार और महावीर, मुकेश कुमार, अनिल कुमार गोदा परिवार को प्राप्त हुआ।