📰 पूरी खबर:


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत शुक्रवार अनंत चतुर्दशी को वार्ड क्रमांक  01 के शिव नगर ( रावण रुंडी ) मैं विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा पिछड़ा वर्ग  प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार व मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव ने 76.90 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न गलियों के सीसी रोड का भूमि पूजन कर विकास की सौगात प्रदान की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री श्री सुनील कटारिया, श्रीमती किरण शर्मा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री अनिल माली तथा वार्ड पार्षद श्री राकेश  किलोरिया भी मंचासीन थे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया। स्वागत भाषण देते हुए पार्षद  श्री किलोरिया ने वार्ड क्रमांक 1 में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की.
 जहां कमल खिलते हैं वहां विकास होता है -- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि जहां कमल खिलता है वहां विकास होता है. पंडित दीनदयाल जी ने कहा था कि एक दीप वहां जलाओ जहां अभी भी अंधेरा है और हम सब यहां विकास का दीप जलाने आए हैं। श्री परिहार ने कहा कि यहां शिव नगर  में एक करोड रुपए की लागत से स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे 
 संकल्प से होता है विकास-- इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि संकल्प से ही विकास होता है, मैंने नगर पालिका अध्यक्ष पद संभालने के समय विकास का जो संकल्प लिया था उसी संकल्प को पूरा करते हुए संपूर्ण शहर में विकास किया जा रहा है। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि सरकार की तरफ से आश्रय निधि का जो पैसा आया है उसके माध्यम से हम जो वार्ड विकास में पिछड़े हुए हैं वहां विकास कार्य करवा रहे हैं।अभी सेवा संकल्प अभियान चल रहा है और हम उसी अनुरूप सेवा कार्य करने में लगे हैं. श्रीमती चोपड़ा ने उपस्थित नागरिकों व मातृशक्ति से साफ सफाई  का ध्यान रखने का अनुरोध करते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई.
 इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार ने कहा कि यह संकल्प से सिद्धि की यात्रा चल रही है और हम प्रधानमंत्री मोदी जी तथा मुख्यमंत्री मोहन जी यादव की इस संकल्प यात्रा को विकास के माध्यम से पूरा करने में लगे हैं। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय बाफना ने किया एवं आभार श्री अनिल माली ने व्यक्त किया.
 कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष चोपड़ा, श्री मनीष चौरसिया,पार्षद श्री रामचंद्र धनगर,श्री हुसैन कारपेंटर, श्री दुर्गा शंकर भील, श्री रूपेंद्र लॉक्स, एल्डरमैन श्री शांतिलाल गुप्ता, श्री मनीष बेंस, श्री लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, श्री बलवंतराव जाधव श्री रमेश राठौड़,श्री महेश चौधरी, श्री शौकीन पामेचा, श्री कृष्णा मेहरा श्री काशीराम धाकड़, नपा इंजीनियर श्री प्रवीण परमार, श्री अमृतलाल बघेल, श्री अर्जुन राठौर, श्री अब्दुल नईम सहित बड़ी संख्या में वार्ड के महिला पुरुष उपस्थित थे।