📰 पूरी खबर:

 

बिजौलिया.कस्बे में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन धूमधाम से किया गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और "गणपति बाप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी।

तिलस्वां महादेव पुजारी गोलू महाराज (धन्जय पाराशर) ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान 10 दिनों तक विभिन्न जगहों पर स्थापित गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना हुई। शुक्रवार को कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अंत में स्थानीय नदी में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।