📰 पूरी खबर:

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “मेरे सपनों का भारत” रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को विभिन्न आयामों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने विकसित, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार साझा करने के साथ ही इन सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक दिशा और प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए छात्राओं को बधाई दी।प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नित्या पारीक ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति नागदा ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खनक चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बीना चौधरी, प्रो. निशा जटिया एवं डॉ. अविनाश बिहरिया शामिल रहे। कार्यक्रम का समन्वय भाषण आयोजन समिति के डॉ. हीरसिंह राजपूत, डॉ. मेघा अग्रवाल एवं श्रीमती ज्योति पवार ने किया। अंत में डॉ. हीरसिंह राजपूत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।