📰 पूरी खबर:


 तिलस्वां.चॉद जी की खेड़ी स्थित श्री तिलस्वां नाथ गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया।

गौशाला अध्यक्ष सुगन लाल धाकड़ ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन *सोमवार 28 सितंबर से रविवार 4 अक्टूबर तक* किया जाएगा। कथा वाचक प्रेम नारायण जी के मुखारविंद से कथा स्थल श्री तिलस्वां नाथ गौशाला, चाँद जी की खेड़ी, तिलस्वां रोड़ पर प्रतिदिन *दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक* कथा होगी।

गुरुवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ झंडारोहण किया गया। कथा में हजारों की संख्या में गोभक्त कथा श्रवण करने पहुंचेंगे , भक्तों के लिए भोजन ,पेयजल, पार्किंग व ठहरने की व्यवस्थाएँ की गई है । 

इस मौके पर अध्यक्ष सुगन लाल धाकड़, सचिव छीतर लाल लुहार, उपाध्यक्ष सरपंच मोहन लाल धाकड़, उप प्रधान कैलाश धाकड़, कोषाध्यक्ष उमेश पाराशर, पन्ना लाल धाकड़, मदन धाकड़ चाँद जी की खेड़ी, शंकर लाल धाकड़, बद्री लाल लुहार, बालू लाल लुहार इंद्रपुरा, शंभू लाल धाकड़ पापड़बड़, नवरतन धाकड़, नाना लाल धाकड़ डोबिया, छोटू लाल सोनी, शंभू लाल लुहार चाँद जी की खेड़ी, पवन बारेठ उमा जी का खेड़ा, मोहन लाल लुहार बिजौलिया, तिलस्वां महादेव मुख्य पुजारी गिरधर पाराशर, महावीर मालवीय, मांगीलाल लुहार, जितमल लुहार आदि उपस्थित थे।