📰 पूरी खबर:
नीमच.नीमच के लिए गर्व का क्षण है। एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी, जयपुर के होनहार क्रिकेटर *गौरांश पंचोली* का चयन *यूथ गेम्स इंटरनेशनल क्रिकेट ट्राई सीरीज - 2026* के लिए *इंडिया-ए क्लब टीम* में हुआ है।
यह प्रतिष्ठित ट्राई-सीरीज *पोखरा (नेपाल)* में खेली जाएगी, जिसमें मेजबान देश नेपाल, थर्ड कंट्री भूटान और भारत (क्लब टीम) के बीच मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन *यूथ गेम्स फाउंडेशन* द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है "क्रिकेट यूनाइट्स यूथ"।
गौरांश पंचोली ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह मौका हासिल किया है। उनके चयन से नीमच शहर के साथ साथ एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी, जयपुर और पूरे मध्यप्रदेश व राजस्थान का नाम रोशन हुआ है।
एकेडमी के डायरेक्टर जयदेव सर ने बताया कि यह गौरांश की कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास का नतीजा है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि एकेडमी के सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
गौरांश पंचोली ने अपने पहले कोच सुमित श्रीवास्तव सर और नीमच क्रिकेट एकेडमी के कोच इमरान सर को अपनी पहली सफलता का श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया है.गौरांश को नीमच के खेल प्रेमियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई