📰 पूरी खबर:

 

मनासा।  टेंट, कैटरिंग, लाइट, साउंड एवं फ्लावर डेकोरेशन एसोसिएशन, मनासा के चुनाव एवं साधारण सभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें तेजकरण  मोदी को अध्यक्ष, रमन  विजयवर्गीय को सचिव निर्विरोध नमनोनीत  किया गया।
संगठन की नवीन  कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष विष्णु  कुशवाह, द्वितीय उपाध्यक्ष सोनू  मोदी (कुकड़ेश्वर), सहसचिव सुनील  बैरागी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र  पटवा, संगठन मंत्री मुकेश  कुशवाह तथा मीडिया प्रभारी राजेश  लोहार को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
 मार्गदर्शन मंडल में अशोक  जैन, बसंतीलाल  कोठारी एवं देवीलाल  शर्मा     संगठन के  संरक्षक पद पर  कमल  सोलंकी एवं वासुदेव  किंजा को मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रदेश समन्वय समिति के राजेश जायसवाल, जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश  साहनी, जिला सचिव शकील  मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष रौनक  जैन तथा जावद अध्यक्ष सोनू  नागदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए व्यवसाय के हितों, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के विकास, आपसी समन्वय और व्यवसायिक उन्नति को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। नवगठित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सभी सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।