📰 पूरी खबर:
मनासा. श्री कृष्ण पाथेय न्यास मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन नीमच के संयुक्त तत्वावधान में मनासा में श्री कृष्ण पर्व का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इसमें कलाकारों ने कृष्ण लीला से संबंधित नाट्य प्रस्तुतियां एवं भजनों से उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । इस अवसर पर माननीय विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीम किरण आंजना सिंह एवं नगर वासी उपस्थित रहे।