📰 पूरी खबर:
*नीमच.नगर के *बड़े वाले परशुराम धाम, पंचवटी कॉलोनी* पर चल रही *श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा* में आज भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आज दिनांक *5 सितंबर 2026* को हजारों की संख्या में धर्मालु जनों ने पधार कर कथा का श्रवण किया।
कथा वाचक *परम पूज्य गुरुदेव कामखेड़ा सरकार कृपा पात्र श्री श्री पंडित रोहित नागर जी महाराज, खिलचीपुर* ने आज के प्रसंग में *मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम* के जीवन चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु श्री राम का जीवन मर्यादा और संघर्षपूर्ण रहा, और किस प्रकार उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में भी मर्यादा का पालन किया।
साथ ही गुरुदेव ने *राजा हरिश्चंद्र के सत्यनिष्ठ जीवन* का वर्णन करते हुए बताया कि सत्य कभी हारता नहीं है। राजा हरिश्चंद्र ने सत्य के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया, परंतु अंत में सत्य की ही विजय हुई। यह प्रसंग सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
इस पावन अवसर पर *नीमच के विभिन्न सामाजिक संगठनों* के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और जिनका समाज व क्षेत्र में विशेष योगदान है।
विशेष बात यह रही कि *शिक्षक दिवस* के अवसर पर *शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न शिक्षक गणों को* महाराज श्री द्वारा मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में *श्री सर्व ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, नीमच एवं विप्र सेना महिला विंग* के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
*समिति के अध्यक्ष *उमेश शर्मा* ने सभी धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि वे इस ज्ञान गंगा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ लें।