📰 पूरी खबर:

 

​नीमच। रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) रोटेरियन संस्कार कोठारी एवं दीप्ति कोठारी का रविवार को रोटरी क्लब नीमच के आधिकारिक प्रवास (Official Club Visit) पर नीमच आगमन हो रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब नीमच के प्रवक्ता रोटेरियन सुरेश जैन मोड़ी ने बताया कि मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी अपने प्रवास के दौरान क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित नए प्रोजेक्ट्स पर क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मार्गदर्शन बैठक करेंगे।

​आधिकारिक विजिट के इस अवसर पर रोटरी क्लब नीमच द्वारा विशेष कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों का आयोजन भी किया गया है। मंडलाध्यक्ष क्लब की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का उत्साहवर्धन करेंगे।